Uncategorized

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नई दिल्ली: लोकसभा की कार्यवाही बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही स्थगित करते हुए कहा कि एक माह के बजट सत्र के दौरान लगभग 176 घंटे काम हुआ।

महाजन ने सभा को बताया कि इस दौरान कई तरह के व्यवधानों के कारण 8.12 घंटे बर्बाद हुए। लोकसभा में इस सत्र के दौरान 28 बैठकें हुईं।

इस सत्र को ‘उपयोगी और फलदायक’ करार देते हुए महाजन ने कहा कि इस बजट सत्र के दौरान लोकसभा ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सहित 23 विधेयक पारित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button