Uncategorized

लेनोवो लैपटॉप की नयी सिरीज IP510S, IP710S, IPE700, IP510, Mix310 लॉन्च

नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली चीन की प्रमुख कंपनी लेनोवो ने सोमवार को लैपटॉप की नई श्रृंखला लॉन्च की है। कंपनी के एक बयान के मुताबिक, लेनोवो ने आइडियापैड 510एस, आइडियापैड 710एस, आइडियापैड वाई700, आइडियापैड 510 तथा मिक्स 310 लॉन्च किया है, जो लेनोवो को ग्राहकों को अभिनव तथा सफल प्रौद्योगिकी प्रदान करने के प्रयास को मजबूती देगा।

लेनोवो इंडिया के कंज्यूमर, ऑनलाइन तथा ई-कॉमर्स के प्रमुख व कार्यकारी निदेशक राजेश थडानी ने कहा, “लेनोवो ग्राहकों के लिए बेहतरीन उत्पाद विकसित करने में विश्वास करता है।”

आइडियापैड 510एस की कीमत 51,099 रुपये है और यह काफी तेजी से चार्ज होता है और इसमें हार्मन कादोन ऑडियो सिस्टम लगा है।

आइडियापैड 710एस की कीमत 73,390 रुपये है। वजन में काफी हलके इस लैपटॉप में 13.3 इंच की फुल एचडी स्क्रीन और आईपीएस पैनल है।

आइडियापैड वाई700 की कीमत 128,090 रुपये है और यह एक गेमिंग लैपटॉप है।

वहीं, आइडियापैड 310 में फुल एचडी स्क्रीन डिस्प्ले तथा 7वें जनरेशन का इंटेल सीपीयू लगा है। साथ ही इसमें एनवीडिया ग्राफिक कार्ड भी है और इसकी कीमत 28,390 रुपये है।

मिक्स 310 की कीमत 17,490 रुपये है, जिसमें डिटैचबल फुल एचडी स्क्रीन, 64 जीबी ईएमएमसी स्टोरेज तथा 4 जीबी रैम लगा है।

नए योगा 310 की कीमत 40,990 रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button