
Ranchi : लापुंग प्रखंड के महुआ गांव में स्वच्छता अभियान के तहत एक जून से 30 जून तक चलने वाले स्वच्छता सहयोग अभियान की शुरुआत की गई. कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त शशि रंजन ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता जरूरी है. साथ ही कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गांव स्वच्छ एवं सुंदर बने, लेकिन यह तभी संभव है जब हम सभी मिलकर गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे. उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस अभियान की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब आप सभी गांववासी अभियान के बाद भी अपने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए काम करते रहेंगे. इस दौरान उप विकास आयुक्त ने ग्रामीणों को सरकारी योजना के बारे में बताया. साथ ही योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के दौरान बीडीओ जसपाल सोए ने भी गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लोगों से अपील की. मौके पर मुखिया विनोदिनी तिर्की समेत दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – शराब के धंधे पर सरकारी सिंडिकेट का कब्जा, ठेंगे पर सरकारी नियम, बिना कैबिनेट की मंजूरी के बदल दिए जाते हैं कानून (1)
समस्या के निपटारा के लिए बीडीओ ने दिया आदेश
महुआ गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित स्वच्छता सहयोग अभियान की शुरुआत करने पहुंचे उप विकास आयुक्त को ग्रामीणों ने समस्याओं से अवगत कराया. ग्रामीणों ने गांव में पानी, पुल निर्माण, सड़क निर्माण समेत अन्य समस्याओं से आयुक्त के सामने रखा. जिसे सुनकर विकास आयुक्त ने समाधान के लिये बीडीओ को निर्देश दिया. साथ ही सरकार के माध्यम से संचालित हो रहे योजनाओं की जानकारी दी गई और योजनाओं का लाभ लेकर स्वावलंबी बनाने की बात भी कही.
इसे भी पढ़ें – पॉलिटेक्निक मामला : SBTE ने छात्रों को जारी किये थे फर्जी सर्टिफिकेट, नामांकन के दौरान भी प्राइवेट कॉलेज का बताया था सरकारी नाम
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




