Uncategorized

लातेहार: बूढ़ा पहाड़ इलाके में माओवादियों ने दर्ज करायी उपस्थिति, जलाया ट्रैक्टर

Manoj Dutt Dev
Latehar, 23 November:
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने बुधवार की शाम लगभग छह बजे तीन ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया. घटना जिले के बाढेसांड थाना क्षेत्र की है. माओवादियों ने ट्रैक्टरों में आग लगाकर क्षेत्र के पथ निर्माण को रोकते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. वहीं इस घटना की वजह से वन विभाग के कोर बफर क्षेत्र में बन रहे सड़कों के काम को रोक दिया गया है.

थाने से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर है घटनास्थल

भाकपा माओवादी ने जिस स्थान पर बाढेसांड निवासी तुलसी यादव के ट्रैक्टर को जलाने का काम किया है वह स्थान तिन फुटिया के नाम से जाना जाता है. यह स्थान थाने से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर है. बता दें कि घटनास्थल के पास तीन रासते है. पहला रास्ता कुजरुम ग्राम जंगल की ओर जाता है. दूसरा रास्ता तेनो डैम की ओर जाता है. वहीं तीसरा रास्ता इन्कलोजर बीसी की ओर जाता है. यह स्थान बूढ़ा पहाड़ इलाके में पड़ता है. इस घटना के बाद से इलाके में चल रहे पथ निर्माण के कार्य को रोक दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- तीन बड़े माओवादी नेताओं की शरणस्थली होने के कारण कुख्यात बना बूढ़ा पहाड़

सुरक्षा बल के अभियान पर प्रशन चिन्ह है यह घटना: रेंजर

बाढेसांड सहित दक्षिण वन क्षेत्र के रेंजर भोला सिंह ने सुरक्षा बल के अभियान पर प्रशन चिन्ह लगाते हुए कहा है कि बूढ़ा पहाड़ को पुलिस और सुरक्षा बल ने जब बीस दिनों से घेर रखा है तो माओवादी कैसे हर जगह घूम रहे हैं. कैसे उस क्षेत्र में घटना को अंजाम देने की कोशिश भी कर सकते हैं. जबकि थाने से घटनास्थल की दूरी मात्र पांच किमी है. वही कुजरुम ग्राम सीआरपीएफ पिकेट भी घटनास्थल से पांच किमी है . उन्होंने कहा कि हर साल जगंल वाले क्षेत्र में सड़कों के मरमती का काम किया जाता है क्योंकि बारिश की वजह से सड़क की हालत जर्जर हो जाती है. लेकिन इतने सालों में सड़क निर्माण को लेकर माओवादियों ने कभी भी लेवी की मांग नहीं की है और ना ही कभी किसी घटना को अंजाम दिया है. इधर घटना के बाद फोरेस्टर मणि प्रसाद को मामले की छानबीन की जिम्मेदारी दी गयी है. साथ ही घटना के बारे में पूरी जानकारी लेने का भी जिम्मा दिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं किसी ने माओवादियों के नाम पर घटना को अंजाम तो नहीं दिया है. उन्हें यह निर्देश दिया गया है कि घटना की जानकारी वो विभाग के साथ-साथ बाढेसांड थाना को भी दें.

इसे भी पढ़ें- बूढ़ा पहाड़ पर सुरक्षाबलों का डेरा, माओवादियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान

माओवादियों ने दिया है घटना को अंजाम : एसपी

लातेहार एसपी धनंजय सिंह ने घटना कि पुष्टि करते हुए कहा कि घटना को भाकपा माओवादियो ने ही अंजाम दिया है. यह उनका इलाका है इसलिए कोई और घटना को अंजाम नहीं दे सकता है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से गारू और महुआडाढ़ क्षेत्र में टीएसपीसी और जेजेएमपी उग्रवादी संगठन इस क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं और बढ़े भी हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button