Uncategorized

लातेहार : डीसी ने की बिजली विभाग की समीक्षा, कहा- निर्धारित समय में पूरा करें लक्ष्य, नहीं तो होगी कार्रवाई

Latehar : केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से जिले को अक्टूबर तक प्रत्येक टोले में बिजली पहुंचाने के निर्देश के आलोक में उपायुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में गांव में बिजली पहुंचाने की समीक्षा की गई. समीक्षा में उपायुक्त श्री कुमार ने सबसे पहले पिछले बैठक में दिए गए टास्क की समीक्षा की, जिसमें पाया कि विभाग के माध्यम से बिजली पहुंचाने की गति काफी धीमी है, जिस पर उपायुक्त श्री कुमार ने कार्यपालक अभियंता को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया, साथ ही सरकार के द्वारा निर्धारित समय में कार्य पूर्ण नहीं होने पर सीधी कार्रवाई करने की बात कही.

इसे भी पढ़ें : लातेहार : पॉलिथीन के नुकसान से लोगों को कराएं अवगत, पर्यावरण से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : डीसी

एक लाख 38 हजार घरों में पहुंचानी है बिजली

विभाग के माध्यम से उपायुक्त को बताया गया कि एक लाख 38 हजार घरों में बिजली का कनेक्शन देना है, जिस पर उपायुक्त श्री कुमार ने प्रत्येक सप्ताह कार्य योजना बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया. इस दौरान कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 1 से 15 मई तक 2800 घरों में बिजली पहुंच गई है, उन्होंने बताया कि विभाग के माध्यम से लक्ष्य प्राप्ति के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : क्रशर ने किया खेतों को बर्बाद, खदान के कारण पानी के लिए मचा त्राहिमाम

बैठक में उपायुक्त को कार्यपालक अभियंता के द्वारा गांव में बिजली पहुंचाने में आ रही समस्या से भी अवगत कराया गया, जिस पर उपायुक्त ने समस्या समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किए. मौके पर कार्यपालक अभियंता समेत अन्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button