लातेहार: उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध उत्खनन वाले क्षेत्रों में प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस की टीम छापामारी करें। उन्होंने कहा कि बालूमाथ व हेरहंज थाना क्षेत्रों में अवैध कोयला उत्खनन हर हाल में बंद करायी जाये ताकि अवैध उत्खनन से राजस्व का नुकसान न हो। उपायुक्त बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ राजस्व वसूली की समीक्षा कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि राजस्व वसूली की दिशा में लक्ष्य के विरूद्ध शत प्रतिशत राजस्व प्राप्ति हेतु तत्परता दिखायें। वाणिज्यकर एवं मापतौल विभाग के प्रभारी सप्ताह में कम से कम तीन दिन रहकर कार्य करें ताकि राजस्व वसूली में तेजी आये। उन्होंने उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों को हाईकोर्ट एवं सरकार से मिले निर्देश के आलोक में एनएच के किनारे से शराब दुकानों को हटाने की प्रक्रिया की जानकारी ली।
वन प्रमंडल, अवर निबंधक, राजस्व लगान, मत्स्य विभाग, उत्पाद, राष्ट्रीय बचत, परिवहन, विद्युत विभागों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली में सभी पदाधिकारी सक्रिय होकर कार्य करें एवं राजस्व वूसली में तेजी लायें।
(आईपीआरडी)




