Uncategorized

लातेहारः हवन करने में लगी आग, गारू बीडीओ पत्नी-बच्ची सहित झुलसे, बच्ची की मौत

NEWSWING

Latehar, 30 September : दुर्गा पूजा के अंतिम दिन हवन करते हुए गारू बीडीओ देवराम भगत के घर आग लग गयी. आग इतनी फैल गयी की बीडीओ अपनी पत्नी और बच्ची सहित झुलस गये. झुलसने से पत्नी बुड़ी तरह जख्मी हो गयी. वहीं बीडीओ की पांच वर्षीय पुत्री की इलाज के क्रम में मौत हो गयी.

क्या है मामला

गारू बीडीओ अपने घर पर नवरात्र की पूजा कर रहे थे. पूजा के समापन के बाद बीडीओ परिवार सहित हवन करने बैठे. हवन करते समय वहां जल रहे अखंड दीप से आग भड़क उठी. आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया और घर में फैल गया. बीडीओ के साथ उनकी पत्नी और पांच साल की बेटी झुलस गये. आनन-फानन में तीनों पीड़ितों को गारू के रेफरल अस्पलात ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के दौरान ही बीडीओ देवराम भगत की पांच वर्षीय बेटी की मौत हो गयी. वहीं, उनकी पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के रिम्य में रेफर कर दिया गया. पत्नी की हालत भी गंभर बनी हुई है.

गारू में छाया मातम

इस घटना से गारू मुख्यालय समेत आस-पास के पूजा पंडालों और पूरे क्षेत्र में मायूसी छा गयी. लोग इस अप्रत्याशित घटना से काफी आहत महसूस कर रहे हैं. घटना अहले सुबह की बतायी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button