Uncategorized

लातेहारः सेल्फी के चक्कर में डैम में डूबा युवक, गयी जान

News Wing

Latehar, 25 September: सेल्फी का क्रेज युवाओं पर भारी पड़ रहा है. आये दिन कहीं न कहीं से सेल्फी के चक्कर में मौत की खबरें आ रही है. सोमवार को लातेहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुगा बांध में सेल्फी लेने के चक्कर युवक की डूबने से मौत हो गयी. मृतक का नाम हर्षित पांडेय है. वह पलामू के रेडमा का रहने वाला था. हर्षित अपने दोस्तों के साथ सुगा बांध घूमने आया था. इसी दौरान वह डैम के डेंजर जोन में सेल्फी लेने के लिए गया. इसी दौरान वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी. हर्षित के दोस्तों और आसपास के लोगों ने पहले तो हर्षित को निकालने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं रहे. इसी बीच पुलिस को खबर की गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी जद्दोजहद के बाद हर्षित का शव निकाला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button