News Wing
New Delhi, 24 September: रेलवे की नयी स्टॉल नीति के तहत रेलवे स्टेशनों पर किताबों की दुकानों में भारतीय संस्कृति और नैतिकता पर आधारित पुस्तकें रखना अनिवार्य कर दिया गया है. यह फैसला सभी रेलवे जोन में लागू होगा.
पांच सितंबर को जारी किया गया व्यावसायिक परिपत्र
पांच सितंबर को जारी व्यावसायिक परिपत्र के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने सभी महाप्रबंधकों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि नयी बहुद्देशीय स्टॉल (एमपीएस) नीति के तहत भारतीय संस्कृति और नैतिकता पर आधारित किताबें दुकानों पर उपलब्ध हों.
जोनल रेलवे यह सुनिश्चित करे
परिपत्र की प्रति के मुताबिक, ‘‘जोनल रेलवे यह सुनिश्चित करे कि सभी ‘बहुद्देशीय स्टाल’ (एमपीएस) भारतीय परंपराओं, संस्कृति, मूल्यों, नैतिकता और इतिहास से जुड़ी पुस्तकें जरूरत रखें.’’ उसमें कहा गया है कि ‘बहुद्देशीय स्टाल’ के तहत सभी किताब की दुकानें, दवाई की दुकानें सहित अन्य सभी स्टॉल आते हैं




