Uncategorized

रेलवे ट्रैक पर बाढ़ का पानी, तीन ट्रेनें रद्द

News Wing

Ranchi, 18 August: रेलवे ट्रैक पर बाढ का पानी आ जाने की वजह से तीन ट्रेनों को रद्द करना पडा है. भारी बारिश की वजह से रेलवे ट्रैक को कई जगह नुकसान पहुंचा है. रेलवे ने संभावित खतरों को देखते हुए फिलहाल तीन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. लगातार हो रही भारी बारिश से असम में बाढ़ आ गयी है. बाढ से सडक मार्ग के साथ-साथ रेलवे मार्ग पर भी व्यापक असर पडा है. 14 ट्रेनें प्रभावित इलाकों में फंसी पडी है.

कौन सी ट्रेन हुई है रद्द

रद्द होने वाली ट्रेनों में टाटानगर होकर चलने वाली ट्रेनें हैं. जिसमें कर्मभूमि चेन्नई एक्सपे्रस, डिब्रूगढ़-चेन्नई एक्सप्रेस और गुवाहाटी-चेन्नई एक्सप्रेस शामिल है. कर्मभूमि चेन्नई एक्सपे्रस (22512) 20 अगस्त, डिब्रूगढ-चेन्नई एक्सप्रेस (15930) 22 अगस्त  और गुवाहाटी-चेन्नई एक्सप्रेस (15630) 19 अगस्त को टाटानगर नहीं आएगी.   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button