News wing
Ranchi, 19 September : रिम्स में आज चिनवाशरीफ, सरिया, गिरिडीह से ईलाज के लिए आये 60 वर्षीय मरीज गुलाम मायुद्दीन सुबह 10 बजे से गायब हैं. घंटों खोजने के बाद भी मरीज का कुछ पता नहीं चल पाया. पिछले 2 दिनों से वे रिम्स में इलाज करवा रहे थे. परिजन पर्ची काउंटर के पास उन्हें छोड़कर थोड़ी देर के लिए किसी काम से अस्पताल में ही दूसरी जगह गए थे. वापस आये तो देखा कि मरीज वहां से लापता है. अपने बेटे और पत्नी के साथ आये मरीज के लापता हो जाने के बाद इनका बुरा हाल है. रिम्स में काफी ढूंढने के बावजूद भी कुछ पता नहीं चल सका.
मरीज के परिजन परेशान
राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस (रिम्स) में हर दिन मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यहां समस्याओं का अम्बार लगा रहता है. कभी जांच मशीन का खराब रहना तो कभी मरीजों को अच्छा खाना न मिल पाना, या मरीजों का इलाज बरामदे में ही कर देना. यह हाल है सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल RIMS का. अब यहां से मरीज भी गायब होने लगे.




