Uncategorized

राहुल बहुत जल्द बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष : सोनी

शिमला: राहुल गांधी जल्द ही कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनेंगे। पार्टी की नेता अंबिका सोनी ने मंगलवार को यह बात कही। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम जानते हैं कि राहुल गांधी जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष बनने जा रहे हैं, लेकिन मैं आपको और विस्तृत जानकारी नहीं मुहैया करा सकती।”

सोनी यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की बैठक में भाग लेने आई थीं। यह बैठक सोमवार को संपन्न हुई।

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष दिसंबर में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव होना है। यह चुनाव मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “वीरभद्र सिंह सातवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे।”

जन अनुकूल नीतियों के लिए राज्य सरकार की प्रशंसा करते हुए पार्टी की राज्य प्रभारी सोनी ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का टिकट आवंटित करने के मामले में कोई कोटा प्रणाली नहीं है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की भूमिका के बारे में उन्होंने कहा, “प्रियंका पार्टी में पिछले 14 वर्षो से सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।”

इसके पहले वह खुद को उत्तर प्रदेश के कुछ चुनाव क्षेत्रों तक ही सीमित रखती थीं, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने सभी 545 सीटों के लिए पर्दे के पीछे प्रभारी के रूप में काम किया।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “इस बार वह किस स्तर तक खुद को सक्रिय रखना चाहती हैं, इस पर उन्हें खुद विचार करना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button