Uncategorized

राहुल ने लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 2014 के लोकसभा चुनाव की योजना तैयार करने के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ पार्टी नेताओं से शुक्रवार को मुलाकात की। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और दिल्ली के विधानसभा चुनावों में हार के बाद गांधी के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की यह पहली मुलाकात थी।

कांग्रेस को केवल मिजोरम में जीत मिली थी।

सूत्रों के अनुसार बैठक में कांग्रेस के शासन वाले राज्यों में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button