Uncategorized

राहुल ने कहा, कांग्रेस द्वारा किये कार्यों का पुन: उद्घाटन कर श्रेय ले रही BJP

News Wing

Amethi (UP), 06 October: अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन, तिलोई में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, भाजपा सरकार अमेठी में कांग्रेस द्वारा किये गये कार्यों का, पुन: उद्घाटन कर उनका श्रेय ले रही है.

कांग्रेस उपाध्यक्ष कल भी मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा परियोजनाओं का पुन: उद्घाटन कर रहे हैं. लेकिन मुझे ये खुशी है कि हमने अमेठी के लोगों के लिए ये कार्य शुरू किये. कांग्रेस उपाध्यक्ष कल भी मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं. उन्होंने दौरे के पहले दिन जगदीशपुर के कठौरा गांव में चौपाल लगायी थी.

राहुल ने कहा – ये कार्य हमने किये…

– कांग्रेस सांसद ने अपने द्वारा किये गये कार्य गिनाते हुए कहा कि 90 करोड़ रूपये की लागत से एक अस्पताल बना.

– एफएम रेडियो, सैनिक स्कूल, राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय (फुर्सतगंज), होटल प्रबंधन संस्थान, जायस में केन्द्रीय विद्यालय, अमेठी-ऊंचाहार नयी रेल लाइन, रायबरेली-अमेठी रेल लाइन दोहरीकरण

– रेलवे स्टेशन पर कांप्लेक्स, लखनऊ—सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-56 को चार लेन बनाना, राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास और अमेठी से होकर छह राष्ट्रीय राजमार्ग का उल्लेख किया.

अमित शाह, स्मृति ईरानी और योगी 10 अक्तूबर को आयेंगे अमेठी, कई ऐलानों की उम्मीद

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 10 अक्तूबर को अमेठी आने का कार्यक्रम है. इस दौरान अमेठी के लिए कई नयी परियोजनाओं का ऐलान होने की उम्मीद है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button