Uncategorized

रामदेव से महत्वपूर्ण कई कार्य हैं मेरे पास: राहुल

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने मंगलवार को रामदेव और संघ के बीच कथित रिश्तों की खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि उनके पास और कई महत्वपूर्ण कार्य हैं.

रामदेव और संघ के कथित तौर पर आपस में मिले होने के संबंध में जब राहुल की प्रतिक्रिया मांगी गयी तो उन्होंने कहा, ‘मेरे पास और महत्वपूर्ण काम करने के लिए हैं.’

इस तरह की खबरें हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विदेशी बैंकों में जमा काले धन के मुद्दे पर रामदेव के आंदोलन का समर्थन कर रहा है. भाजपा पहले ही आंदोलन को अपना नैतिक समर्थन जता चुकी है और पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने सोमवार को रामलीला मैदान में रामदेव के साथ मंच साझा किया था जहां वह नौ अगस्त से काले धन के मुद्दे पर अनशन पर बैठे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button