Uncategorized

रामगढ़ में अवैध कोयला कारोबारियों पर कार्रवाई, इचातू में 15 बाइक व सिंदवारडीह में 20 टन कोयला जब्त

News Wing Ramgarh, 22 November: रामगढ़ एसपी कौशल किशोर के निर्देश पर पुलिस ने बुधवार को अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की है. रजरप्पा थाना क्षेत्र के इचातू घाटी में बुधवार सुबह करीब 3 बजे से 8 बजे तक छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध कोयला ले जा रहे 15 बाइक को जब्त किया गया, अंधेरे का लाभ उठाकर कोयला तस्कर भाग निकले. वहीं इससे पहले मंगलवार की देर शाम सांडी बस्ती से 6 स्कूटर को जब्त किया गया है. एसपी ने कहा की हम किसी भी तरह का अवैध कारोबार नहीं होने देंगे.

यह भी पढ़ें – सिमडेगा जमीन घोटाला : रजिस्ट्रार बन की जमीन की रजिस्ट्री, उसी ने सीओ बन कहा, जमीन खरीद में हुआ है सीएनटी एक्ट का उल्लंघन

सिंदवारडीह से 20 टन अवैध स्टीम कोयला जब्त, एक गिरफ्तार

रजरप्पा थाना क्षेत्र के सिंदवारीडी गांव में रजरप्पा थाना प्रबारी सच्चिदा प्रसाद सिंह ने छापामारी कर करीब 20 टन अवैध स्टीम कोयला जब्त किया, साथ उक्त स्थल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. पकड़े गया मैनेजर रविदास से पूछताछ की जा रही है.

गोला क्षेत्र से 8 स्कूटर जब्त

गोला थाना पुलिस ने क्षेत्र कोईया से कोरांबे जानेवाले रास्ते में वाहन जांच अभियान चलाया. थाना प्रभारी अर्जुन मिश्रा के नेतृत्व में चले अभियान में 8 स्कूटरों को जब्त किया गया. सभी स्कूटर बंगाल से गोला आ रहे थे. पुलिस ने बताया कि इन स्कूटरों पर कोयला लादकर बंगाल में खपाने का काम होता है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button