Uncategorized

राबड़ी देवी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे उनके सगे भाई साधू यादव

पटना: बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी के सगे भाई साधू यादव सारण सीट से उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में यह भाई बहन का मुकाबला बन गया है। गौर हो कि साधू यादव पहले आरजेडी में ही थे लेकिन अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के कारण उन्‍हें पार्टी से निकाल दिया गया था। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव की पुत्री मीसा भारती ने आज पाटलिपुत्र से नामांकन दाखिल किया है, उनके खिलाफ भाजपा के राम कृपाल यादव चुनावी मैदान में हैं। राम कृपाल ने मीसा भारती को चुनावी टिकट देने और खुद के सीट छोड़ देने की शर्त के कारण आरजेडी से किनारा किया था, जिन्‍हें भाजपा से टिकट मिल गया है और वह पाटलिपुत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में पाटलिपुत्र भी चाचा- भतीजी का मुकाबला बन गया है। लोकसभा चुनाव के पहले पूरे देश में राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं, वहीं भाजपा के पक्ष में माहौल बनता दिखाई दे रहा है। कुछ समय पहले ही भाजपा ने राम विलास पासवान की पार्टी लोकजनशक्ति पार्टी से गठबंधन किया। बिहार में भाजपा 33 और लोजपा 7 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दक्षिण भारत में भी भाजपा की लहर चल रही है, कल ही तेलुगू फिल्‍मों के अभिनेता नागार्जुन ने नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके पहले एक अन्‍य लोकप्रिय अभिनेता पवन कल्‍याण ने मोदी से हाथ मिलाया। तमिलनाडु की छह क्षेत्रीय पार्टियों का भाजपा में विलय हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button