
News Wing Desk
राजस्थान भाजपा में भी अब स्थानीय नेतृत्व के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे हैं. दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में करारी हार के बाद विरोध का स्वर खुल कर सामने आ गया है. राजस्थान के भाजपा नेताओं ने हार का ठिकरा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर फोड़ा है. वसुंधरा राजे से नाराज राजस्थान भाजपा के नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखा है. जिसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से इस्तीफा की मांग की गयी है. भाजपा के ओबीसी सेल के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने पार्टी अध्यक्ष को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री पर मनमानी करने का आरोप लगा है.
इसे भी पढ़ें –सभी राजनीतिक दलों ने कुड़मियों को ठगा, सुदेश और रामटहल सबसे ज्यादाः शीतल ओहदार (देखें इंटरव्यू)
वसुंधरा राजे पर मानमानी करने का आरोप
अमित शाह को लिखे पत्र में भाजपा नेताअों ने मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे पर मनमानी करने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा है कि वसुंधरा राजे ने प्रदेश में पार्टी को बहुत बुरा दौर में पहुंचा दिया. इस कारण समाज के हर वर्ग में आक्रोश फैल रहा है और कार्यकर्ता नेतृत्व में बदलाव चाहते हैं. यही कारण है कि पिछले हफ्ते दो लोकसभा और एक विधानसभा के लिए हुए उप चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है.
इसे भी पढ़ें – विपक्ष ही नहीं बीजेपी के आधे से अधिक विधायक भी स्थानीय और नियोजन नीति के खिलाफ, 24 विधायकों ने सीएम को लिखी चिट्ठी
lतीन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा
उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते राजस्थान में हुए उप चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है. तीनों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. इन तीनों सीटों पहले भाजपा कब्जे में थी. मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी विवेक धाकड़ ने बीजेपी के प्रत्याशी शक्ति सिंह को 12,976 वोट से हराया. अलवर लोकसभा क्षेत्र के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह यादव ने 1.40 लाख से अधिक वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया है. इसी तरह अजमेर लोकसभा सीट भी कांग्रेस के प्रत्याशी ने 75000 से अधिक मतों से जीत दर्ज की है.
इसे भी पढ़ें –अगर 17 विधानसभाओं के आंकड़ों को आधार बनायें तो आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिलेंगी सिर्फ 53 सीटें
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




