Uncategorized

राजनीति को लेकर क्या सच में गंभीर हैं राहुल, हार पर मंथन के बजाय देख रहे हैं फिल्म : बीजेपी

New Delhi : कांग्रेस गुजरात और हिमाचल में भले ही चुनाव हार गयी हो लेकिन इसका कोई खास असर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल गांधी पर देखने को नहीं मिला. यह बात बेशक ही हैरान करने वाली हो पर यह सच है कि एक तरफ जहां बीजेपी की जीत के बाद पीएम मोदी लोगों को संबोधित कर रहे थे वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी सिनेमा हॉल में फिल्म देखने में व्यस्त थे. हालांकि राहुल के फिल्म देखने की बात को लेकर कुछ लोगों का यह कहना है कि राहुल चुनाव में मिली हार के तनाव को दूर करने के लिए फिल्म देखने गए थे. 

बड़ा मुद्दा बन सकता है सोचकर फिल्म बीच में छोड़कर निकले राहुल

गौरतलब है कि राहुल गांधी अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘स्टार वॉर’ देखने गये थे. लेकिन जब राहुल को महसूस हुआ कि उनका उस वक्त पर फिल्म देखना एक बड़ा मुद्दा बन सकता है तो वो फिल्म बीच में ही छोड़कर वापस चले आए. 

यह भी पढ़ें- मिशनरीज को बढ़ावा देने के लिए अंग्रेजों ने जबरन हड़पी थी आदिवासियों की जमीन : महावीर विश्वकर्मा

विपक्ष ने बोला हमला

इधर विपक्ष को जैसे ही इस बात की खबर हुई की राहुल फिल्म देखने गए हैं तो उन्होंने राहुल पर निशाना साधना शुरू कर दिया. इसी बात को लेकर बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल पर जमकर हमला किया है. उन्होंने इस मुद्दे को लेकर कई ट्वीट किए हैं. 

क्या ट्वीट किया है मालवीय ने

मालवीय ने अपने ट्वीट में कहा है कि राहुल का फिल्म देखने जाना यह दिखाता है कि राहुल राजनीति को लेकर कितने गंभीर है. गुजरात में हार के बाद उन्हें मीडिया और अपने कार्यकर्ताओं से बात करनी चाहिए थी लेकिन उस वक्त वो फिल्म देखने गये थे. यह बिल्कुल 26/11 के बाद पार्टी करने जैसा था. राहुल फिल्म देखना छोड़कर अपनी हार का आंकलन भी कर सकते थे. 

दूसरा ट्वीट

 कांग्रेस ने ना केवल गुजरात चुनाव हारा, बल्कि जहां उनकी पार्टी की सरकार थी, हिमाचल प्रदेश में, वहां भी हार गई. क्या आप सच में गंभीर है राहुल गांधी.

तीसरा ट्वीट

यदि राहुल गांधी ने सिनेमा ना देखकर गुजरात में उनकी पार्टी का प्रदर्शन विश्लेषण किया होता, तो उन्होंने यह पता चलता कि यहां सौराष्ट्र में भी जहां उनकी पार्टी अधिक सीटों पर जीत गई थी, यह भाजपा को मिला है (45.9%) कांग्रेस का (45.5%)

यह भी पढ़ें- 2017 में सीरिया व फिलीपीन पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक देश, 2015 में भारत था सबसे घातक

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का ये है कहना
इस मामले पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी दिन के 19 घंटे काम करते हैं और एक भी छुट्टी नहीं लेते. जब चुनाव नहीं होते हैं वह तब अपनी ड्यूटी पर फोकस करते हैं. वह हर मुद्दों पर सोचते हैं, लेकिन राहुल गांधी केवल चुनाव के दौरान ही सामने आते हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button