
Ranchi : राजधानी रांची में तीन और नये पार्क का निर्माण होगा. एक पार्क विधानसभा स्थित कैराली स्कूल के पास और दो हाउसिंग कॉलोनी के सेक्टर दस में बनाये जायेंगे. इन तीनों पार्क की क्षमता तीन सौ लोगों की होगी. यह फैसला सोमवार को रांची नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में लिया गया. सभागार में पार्क के निर्माण को लेकर स्टेक होल्डर और निगम पार्षदों के साथ अधिकारियों की बैठक में हुई. इन सभी पार्क का इस्तेमाल बच्चे-बूढ़े और स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के दुकानदार कर सकेंगे. पार्क में सुरक्षा के मद्देनजर चहारदीवारी होगी, जबकि अंदर लाइटिंग, फव्वारा, ब्रिज, बच्चों के खेलने की सुविधा, ओपन जिम, टॉयलेट आदि कि सुविधाएं होंगी. पार्क में बिजली की समुचित व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगायी जायेगी. इसके अलावा वहां डिस्प्ले स्क्रीन भी लगायी जायेगी, जिसमें विज्ञापन सहित निगम से संबंधित जानकारियां लोगों के लिए प्रदर्शित की जायेगी. सभी पार्क में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था होगी. निगम के अधीक्षण अभियंता विजय भगत ने बताया कि एचईसी स्थित विधानसभा के सामने प्रस्तावित पार्क के अलावा निगम की ओर से हरमू हाउसिंग कॉलोनी के सेक्टर 10 में दो पार्क का निर्माण प्रस्तावित है.
इसे भी पढ़ें – अजब प्यार की गजब कहानी : पहली मुलाकात में प्यार, दूसरी में शादी, तीसरे में ब्लैकमेलिंग व बेटी का अपहरण और खूंटी पुलिस खामोश !
पार्क निर्माण का जिम्मा जुडको को
तीनों पार्क का निर्माण कार्य जुड़को को दिया गया है. बैठक में नगर आयुक्त डॉक्टर शांतनु कुमार अग्रहरि, उप नगर आयुक्त संजय कुमार, सहायक कार्यपालक पदाधिकारी राम कृष्ण कुमार के अलावा विभिन्न वार्डों के पार्षद व पार्क का निर्माण कराने वाले स्टेक होल्डर उपस्थित थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




