NEWS WING
RANCHI,04 DECEMBER : आरयू छात्र संघ चुनाव के तिथि की घोषणा कर दी गई है. आरयू के विसि ने चुनाव के तारीखों की घोषणा की. चुनाव इस बार भी इनडायरेक्ट होगा. चुनाव की तिथि घोषित हो जाने से छात्रों में काफी उत्साह है. ज्ञात हो की छात्र संघ का चुनाव कोई भी छात्र एक बार ही लड़ सकता है.
डर था कहीं दबाव में न आ जाए सरकार ,पर छात्र शक्ति की हुई जीत
आरयू पीजी संघ के वर्तमान अध्यक्ष का कहना है कि हमें इस बात को लेकर काफी हर्ष है कि आखिरकार विवि प्रबंधन ने चुनाव के तिथि की घोषणा कर दी. हमें तो लगा था कि सरकार के दबाव और अभाविप के दबाव में आकर चुनाव नहीं कराएगी. इस बार झारखंड छात्र मोर्चा हर काॅलेज से जीतकर आएगी. हमने नौ साल के बाद पिछली बार लड़कर चुनाव कराया था और खुशी है की ये इस बार भी होगा.
काॅलेजों में होंगे 18 दिसंबर को मतदान
नामांकन दाखिल करने की तिथि – 11 और 12 दिसंबर 2017 संबंधित काॅलेज में
नामांकन की स्क्रुटनी की तिथि – 12 दिसंबर 2017 संबंधित काॅलेज में
नामांकन वापस लेने की तिथि – 15 दिसंबर 2017 दोपहर 2 बजे तक संबंधित काॅलेज में
प्रत्यासियों की अंतिम सुची जारी करने की तिथि – 15 दिसंबर 2017 शाम 4 बजे संबंधित काॅलेज में
चुनाव प्रचार समाप्ती – 16 दिसंबर 2017 शाम 4 बजे
वोटिंग की तिथि – 18 दिसंबर 10 30 से 4 बजे तक काॅलेज कैंपस में
मतगणना – 19 दिसंबर 10 बजे से काॅलेज कैंपस में
विवि छात्र संघ चुनाव की तिथि व प्रक्रिया
वोटर लिस्ट जारी करने की तिथि – 20 दिसंबर 2017 डीएसडब्लयू के कार्यालय में
नामांकन दाखिल करने की तिथि – 21 दिसंबर 2017 दोपहर 3 बजे तक डीएसडब्लयू के कार्यालय में
नामांकन की स्क्रुटनी की तिथि – 21 दिसंबर 2017 दोपहर 1 बजे डीएसडब्लयू के कार्यालय में
नामांकन वापस लेने की तिथि – 21 दिसंबर 2017 शाम 4.30 बजे तक डीएसडब्लयू के कार्यालय में
प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी करने की तिथि – 21 दिसंबर 2017 शाम 5 बजे डीएसडब्लयू के कार्यालय में
वोटिंग की तिथि – 24 दिसंबर 10 30 से 4 बजे तक एमपीइएच बिल्डिंग में
मतगणना – 24 दिसंबर 4 बजे से एमपीइएच बिल्डिंग में
शपथ ग्रहण – 24 दिसंबर को रिजल्ट के तुरंत बाद स्मृति भवन में




