Uncategorized

रांची विवि छात्रसंघ चुनाव : बढ़ी सरगर्मी, NSUI ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत

News Wing Ranchi, 08 December: एनएसयूआई के झारखंड प्रभारी रोशन लाल बिट्टू ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में एनएसयूआई सदस्यता अभियान की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि 8 दिसंबर 2017 से 4 जनवरी 2018 तक सदस्यता अभियान चलेगा. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद प्रदेश अध्यक्ष से लेकर सभी रिक्त पदों पर चुनाव कराया जाएगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एनएसयूआई के अनिकेत राज ने बताया कि इस बार पूरे शक्ति से रांची विश्वविद्यालय में होने वाले चुनाव में एनएसयूआई सभी कॉलेजों में अच्छा प्रदर्शन करेगी और जीत हासिल करने के लिए लड़ेगी. मौके पर रोशन लाल बिट्टू, सारिक अहमद, अभिनव कुमार, विक्की ठाकुर, बादल सिंह, अभिजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, रत्नेश सिन्हा, हिमांशु मिश्रा, अंकित सिंह मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button