
Chandi Dutt Jha
Ranchi : राजधानी के जेल मोड़ इलाके की रहने वाली तरूणा प्रसाद, पीएन बोस कंपाउंड लालपुर की रहने वाली स्वाति कुमारी और हरमू हाउसिंग कालोनी हरमू की रहने वाली सारिका भगत ने, सामंता पेशियन वर्क प्राइवेट लिमिटेड के मालिक आकाश सामंता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. सामंता पेशियन वर्क प्राइवेट लिमिटेड का कार्यालय अल्बर्ट एक्का चौक के नजदीक स्थित है.
कंपनी के संचालक आकाश सामंता पर धोखाधड़ी को लेकर की 11 जनवरी को लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. इस मामले को लेकर अक्टूबर 2017 में चुटिया थाना में मौखिक शिकायत की गयी थी. जिसमें कंपनी के आकाश सामंता को भुगतान का अंतिम समय दिया गया था. लेकिन भुगतान नहीं किया गया था. जिस कारण लोअर बाजार में प्राथमिकी दर्ज कराया गया.
क्या है मामला
सामंता पोशियन का कार्यालय एल्बर्ट एक्का चौक पर खोला गया था. सामंता पेशियन वर्क प्राइवेट लिमिटेड के मालिक आकाश सामंता ने वर्ष 2015 से एक लॉटरी प्रारंभ किया. जिसमें कहा गया कि सभी सदस्यों को जून 15 से फरवरी 17 तक प्रत्येक माह 2500 रूपये जमा करना होगा. उसके बाद सबकी राशि लौटा दी जाएगी. फरवरी में समय पूरा होने पर सभी पैसा की मांग करने पहुंचे. लेकिन आकाश सामंता ने राशि वापस नहीं किया. कई दिनों तक इनलोगों ने कभी ऑफिस तो कभी कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद भी किसी तरह से राशि लौटाने पर राजी नहीं हुआ.
कुछ दिन बाद आकाश सामंता ने 51 हजार का चेक दिया. उसके बाद कहा कि जब हम फोन करेंगे तभी आपलोग बैंक में चेक डालें. लेकिन इस मामले को लेकर कभी कोई फोन नहीं किया गया. आखिर इनलोगों ने एक्सिस बैंक का दिया गया चेक डिपॉजिट किया तो पता चला कि चैक बाउंस है. महिलाओं ने बताया कि सूत्रों से पता चला है कि वर्तमान में आकाश सामंता अगरतल्ला में कार्यालय खोल चुका है और फिर से लोगों को फांसने में लगा हुआ है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




