Ranchi : रांची नगर निगम पूरे शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जागरूकता अभियान चला रही है, ताकि रांची शहर को देश की रैंकिंग में बेहतर स्थान मिले. वहीं दूसरी ओर रांची का समाहरणालय भवन में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. जिला प्रशासन का यह महत्वपूर्ण स्थान स्वच्छ भारत अभियान से कोसों दूर है. इसकी ओर न तो जिला प्रशासन के अधिकारियों का ध्यान गया है और न ही नगर निगम के अधिकारियों का.
कूड़ेदान की तरह इस्तेमाल हो रहा भवन का लिफ्ट
रांची जिला प्रशासन परिसर में समाहरणालय के दो भवन हैं ब्लॉक ए और ब्लॉक बी. ब्लॉक ए भवन की स्थिति सफाई और मेंटनेंस के मामले में संतोषजनक है. इसमें जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के दफ्तर हैं, वहीं दूसरी ओर ब्लॉक बी की स्थिति काफी दयनीय है. यहां पर लोक सेवा से जुड़े कार्यालय हैं. यहां की सीढ़ियों में पान खाकर थूके गये निशान हैं, जो काफी पुराने जान पड़ते हैं. वहीं दूसरी ओर भवन के लिफ्ट खराब हैं और ये कूड़ेदान की तरह इस्तेमाल हो रहे हैं. सिढियों पर लिखा है, थूकना मना है, सीसीटीवी की निगरानी पर हैं, पर वहां कहीं भी सीसीटीवी कैमरा नहीं दिखता है.

Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button