
Ranchi : संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस में युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुक्रवार को संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस के एस-2 बोगी में सफर कर रही युवती के साथ टाटीसिलवे के पास छेड़छाड़ की गयी थी. मामले को लेकर युवती की शिकायत पर रांची जीआरपी ने ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस से युवती रांची से कानपुर जा रही थी. टाटीसिलवे के पास ट्रेन में बाथरूम जाने के दौरान किसी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की. युवती ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गयी. इसके बाद युवती ने शोर मचाया, तो ट्रेन के अन्य यात्री युवती की मदद के लिए पहुंचे. लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया.
इसे भी देखें- राय यूनिवर्सिटी झारखंड के शिक्षक सुधांशु मौर्य ने छात्राओं का किया यौन शोषण, विवि प्रबंधन ने कहा- मामले की जांच कर रही कमिटी
गुमला : प्रधानाध्यापक की पीठ में बोतल घोंपकर कर दी हत्या, शव को जंगल में फेंका
गुमला जिला में अपराध का एक शर्मनाक मामला सामने आया है. अपराधियों ने एक स्कूल के प्रधानाध्यापक की पीठ में बोतल घोंपकर हत्या कर दी गयी. प्रधानाध्यापक की हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया. प्रधानाध्यापक शुक्रवार से लापता बताये जा रहे थे. शनिवार को बिलिंगबिरा से शव बरामद किया गया. मृतक प्रधानाध्यापक की पहचान राजनाथ साहू के रूप में की गयी है. जो पिंजरा दीपा के रहने वाला बताया जा रहा है. वर्तमान में पालकोट थाना क्षेत्र के तेतरटोली स्थित नव प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित थे. उनका शव बिलिंगबिरा स्थित तेतरटोली रोड के लेफ्ट साइड जंगल में फेंका हुआ था. प्रधानाध्यापक की हत्या से जिले के शिक्षकों में रोष है. ग्रामीणों ने हत्या के विरोध में सड़क जाम करने का एलान किया है.
इसे भी देखें- राज्य में स्थानीय को ही मिलेगी थर्ड और फोर्थ ग्रेड की सरकारी नौकरी, कमिटी ने बनाई रिपोर्ट, 17 अप्रैल को फैसला
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




