
Ranchi : रांची के सिटी एसपी अमन कुमार ने मारवाड़ी कॉलेज के पास छात्राओं के साथ हो रहे छेड़छाड़ को लेकर विशेष अभियान चलाया. एन्टी मजनू के नाम से चले इस अभियान में अड्डेबाजी कर रहे युवकों को पकड़कर सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया. वहीं कुछ लड़के पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए. जिन्हें खदेड़कर पकड़ा गया. विदित हो कि शहर में आए दिन कहीं ना कहीं छेड़खानी की शिकायत पुलिस को मिलती रहती है.
इसे भी पढ़ेंः सीएम ने कहा विपक्ष को मिर्ची लग रही है क्या, तो हेमंत ने कहा आप अधिकारियों के जाल में फंस चुके हैं, बाहर निकलें
इसे भी पढ़ेंः शिक्षा न्यायाधिकरण विधेयक को लेकर हेमंत ने उठाया सवाल, कहा जब बिल गिर चुका है, तो प्रवर समिति को कैसे भेजा गया
कॉलेज के आसपास लगता है लड़कों का जमावड़ा
कॉलेज के आसपास लड़कों का जमावड़ा लगा रहता है, जो कॉलेज आनेजाने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं. भद्दे कमेंट करते हैं. काफी दिनों से इस तरह की सुचना मिलने पर पुलिस ने एन्टी मजनू अभियान चलाया. इससे पहले लालपुर थाना क्षेत्र में भी अभियान चलाया गया था. इस अभियान के दौरान कई छात्राओं से बातचीत भी की गयी. कॉलेज के आसपास या कॉलेज एरिया में किस तरह की परेशानी हो रही है, उसकी जानकारी ली गई. कॉलेज के आसपास सुरक्षा के इंतजाम की जानकारी भी ली गई.
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड का सच-01ः सीआईडी ने न तथ्यों की जांच की, न मृतकों के परिजन व घटना के समय पदस्थापित पुलिस अफसरों का बयान दर्ज किया
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड का सच-02ः-चौकीदार ने तौलिया में लगाया खून, डीएसपी कार्यालय में हुई हथियार की मरम्मती !
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड का सच-03- चालक एजाज की पहचान पॉकेट में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से हुई थी, लाइसेंस की बरामदगी दिखाई ईंट-भट्ठे से
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




