
Ranchi: एससी/एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध बुलाये गये भारत बंद के दौरान बंद समर्थकों का हंगामा देखने को मिला. इधर रांची के आदिवासी हॉस्टल और रांची वीमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक में पुलिस ने घुसकर मोर्चा संभाला है. हंगामा कर रहे लोगों को और हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठी भांजी साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े गये है. लालपुर इलाके में छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की भी खबर है. इस दौरान 5 दर्जन से ज्यादा छात्रों को हिरासत में लिया गया है. वही सुरक्षा के मद्देनजर एसडीओ अंजलि यादव ने आदिवासी छात्रावास को खाली करने का निर्देश दिया है. इधर पुलिस की कार्रवाई के बाद जेल चौक से करम टोली चौक तक सन्नाटा पसरा हुआ है. सभी तरह के वाहनों का आवागमन बंद है. प्रशासन द्वारा उपद्रवियों को गिरफ्तार कर रांची के लालपुर थाना ले जाया गया है.
इसे भी पढ़ें: भारत बंद: रांची में बंद समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने भांजी लाठी, देखें वीडियो
भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों का हंगामा, हॉस्टल में घुसकर पुलिस का लाठीचार्ज
हालात को काबू में करने पहुंचे एसएसपी, डीसी
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




