Uncategorized

रांची आ रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी-टू में चोरी,  महिला के पर्स से उड़ाया पैसा

Ranchi : नई दिल्ली से रांची आ रही राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12440) में बीती रात करीब तीन बजे चलती ट्रेन में डेहरी ऑन सोन के आसपास एसी-टू बोगी में एक महिला यात्री के पर्स से लगभग छह हजार रुपए नकद की चोरी हो गयी. उस समय सभी यात्री गहरी नींद में सो रहे थे. महिला यात्री अपने पति के साथ ट्रेन के ए-4 कोच में सीट नंबर सात पर यात्रा कर रही थी. महिला यात्री ने अपना पर्स सिर के पास रखा था. आधी रात किसी ने उनके पर्स से पैसे निकाल लिए और एटीएम तथा पर्स में रखे तीन मोबाइल फोन को उसी में छोड़ दिया. इसके बाद पर्स यात्री के पैर के पास फेंककर भाग निकला. आशंका है कि पेंट्रीकार के किसी कर्मी ने इस घटना को अंजाम दिया है. इन दिनों राजधानी जैसी स्पेशल ट्रेनों में इस तरह की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है, जिससे आम यात्रियों में भय है.

महिला यात्री के पति और एसबीआई के रिटायर चीफ मैनेजर बदरीनाथ झा ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवायी है. उन्होंने रेल मंत्री को ट्वीट कर भी इस मामले की जानकारी दी है.

इसे भी पढ़ेंः  सेना का जवान अभिषेक सिंह है टीपीसी का सहयोगी, वीडियो में नाचते दिख रहे हैं

पहले भी हो चुकी है चोरी

केस स्टडी एक

जनवरी 17 को दिल्ली से रांची आनेवाली राजधानी एक्सप्रेस में रांची निवासी अर्चना मारू राजधानी के एसी-3 में सफर कर रही थी. खलारी स्टेशन के पास एक चोर उनका पर्स उठाकर भाग रहा था. बगल की सीट पर बैठी महिला यह देखकर अर्चना को जानकारी दी. दोनों महिलाएं शोर मचाते हुए चोर का पीछा करते हुए एसी-2 में पहुंची और चोर को पकड़ लिया.

इसे भी पढ़ें- 366 करोड़ से बनने वाला हाईकोर्ट भवन का टेंडर आरके कंस्ट्रक्शन को देने के लिए भवन निर्माण विभाग ने मुंबई की कंपनी के बारे में बोकारो के बैंक से मांगी जानकारी

इसे भी पढ़ें – बढ़ सकती है बिजली संकटः देश के 46 बिजली घरों में एक सप्ताह से भी कम का कोयला भंडार

केस स्टडी दो

दिसम्बर 17 को राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही हटिया की महिला पुष्पम ओझा की पर्स चोरी हो गयी थी. पर्स में कीमती जेवरात के अलावा दो महंगे मोबाइल सहित कुल दो लाख अस्सी हजार का सामान गायब कर दिया. महिला पुष्पम ओझा अपने पति चिंतामणी ओझा के साथ दिल्ली से रांची लौट रही थीं. राजधानी एक्सप्रेस जैसे ही गया से आगे बढ़ी, महिला को पता चला कि उनका पर्स चोरी हो चुकी है. उन्होंने इसकी सूचना ट्रेन अटेंडेंट को दी. इसके बाद ट्रेन जैसे ही रांची पहुंची, महिला ने जीआरपी थाना रांची में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button