
Ranchi: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से बुधवार को हुए पेटी ठेकेदार के अपहरण के मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में औरंगाबाद निवासी रविशंकर सोनी और पटना निवासी शिव कुमार शामिल हैं. पुलिस के अनुसार रविशंकर सोनी पेटी कांट्रेक्टर है. रविशंकर सोनी और संतोष सिंह दोनों साथ में काम करते थे. रविशंकर ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उससे काम के दौरान संतोष ने 9 लाख रुपये ले लिये. पैसे मांगने पर वह नहीं देता था. इसे लेकर लालपुर थाने में पूर्व में केस भी कराया था, लेकिन संतोष पैसे नहीं दे रहा था. उल्टे अपनी पत्नी से छेड़खानी का केस करा दिया था.
इसे भी पढ़ेंः रांची से अगवा पेटी ठेकेदार 10 घंटे के भीतर बरवाडीह से सकुशल बरामद
तीन अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
अपहरण करने वालों में तीन फरार अपराधियों में अमित, शैलेश और प्रतीक शामिल हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. गौरतलब है कि फिरौती के लिए अपहृत ठेकेदार संतोष सिंह को धुर्वा से बुधवार को अगवा किया गया था. देर रात पुलिस ने उसे लातेहार के बरवाडीह थाना के पोखरिकला गांव के सरायडीह से सकुशल बरामद किया था.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




