
Ranchi: सामाजिक कार्यकर्ता रीना तिर्की और आजसू महानगर उपाध्यक्ष महेश चौधरी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मंगलवार को झाविमो में शामिल हो गये. झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में इन लोगों ने पार्टी का दामन थामा. इस मौके पर रीना तिर्की ने कहा कि झारखंड विकास मोर्चा गरीब-गुरबों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है. राज्य का राजनीति में बेहतर मापदंड स्थापित हो इसलिए वो झाविमो में शामिल हुई हैं.
इस मौके पर झाविमो नेता बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड विकास मोर्चा गरीब-गुरबों का आवाज है और झारखंड के लोगों के हक और अधिकार के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में किया जा रहा है. रीना तिर्की और महेश चौधरी के पार्टी में शामिल होने झाविमो में संघर्षशील साथी जुड़ रहे हैं. मौके पर सरोज सिंह, तौहीद आलम, शोभा यादव, उत्तम यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




