NEWSWING
Ranchi, 20 October : वेटरन अंतरराष्ट्रीय एथलीट विश्वासी टोपनो का गुरुवार की दोपहर में निधन हो गया. 75 वर्षीय विश्वासी ने अपनी बेटी के घर अंतिम सांस ली. लोगों का कहना है कि वो बहुत ही विनम्र स्वभाव की थी. एचइसी से रिटायर होने के बाद विश्वासी बूटी मोड़ स्थित सैनिक कॉलोनी में अपनी बेटी व दामाद के साथ रह रही थी.
विदेश जाकर जीते कई मेडल
युवावस्था में इंडियन स्कूल टूर्नामेंट और आल इंडिया यूनिवर्सिटी में प्रतिनिधित्व करनेवाली विश्वासी रिटायरमेंट के बाद भी एथलेटिक्स से जुड़ी रहीं. वेटरन एथलिट के तौर पर वे पांच बार विदेश गयीं और कई मेडल जीते. विश्वासी के निधन पर एथलेटिक्स और अन्य खेलों से जुड़ी तमाम हस्तियों ने अपनी संवेदना व्यक्त की. उनकी आत्मा की शांति के लिये सभी ने इश्वर से कामना की.




