
Bokaro : बेकाबू रफ्तार का कहर बोकारो के जैनामोड़ बाईपास में देखने को मिला. जहां मंगलवार की सुबह 9 बजे कोयला लदा हाइवा बारातियों से भरी मिनी बस से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबदस्त थी कि मिनी बस के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में 30 लोगों के घायल होने की खबर है. जबकि बस चालक सहित पांच लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुये उन्हें बीजीएच इलाज के लिये भेजा गया . जहां इलाज के दौरान बस के ड्राइवर की मौत हो गयी.
सिल्ली से लौट रही थी बारात
रफ्तार के कहर ने शादी की खुशियों में खलल डाल दी. दरअसल रांची के सिल्ली से बारात बोकारो के आजाद नगर लौट रही थी. तभी जैनामोड़ बाई पास पर हाईवा ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मारी. जिसमें मिनी बस चालक बसंत सोनी, गोविंद मरांडी, आकाश नाथ, राज कुमार और राजू नामक लोग को घटना स्थल से ही बीजीएच भेज दिया गया, जबकि अन्य लोगों को जैनामोड़ रेफरल अस्पताल भेज दिया गया. घायलों से कुछ लोगों को उपचार के बाद हॉस्पीटल से डिस्चार्ज कर दिया गया. बीजीएच में इलाज के दौरान मिनी बस के ड्राइवर ने दम तोड़ दिया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




