NEWS WING
Ramgarh, 05 September: रामगढ़ एसपी कौशल किशोर के निर्देश पर मंगलवार को गोला पुलिस ने शराब को लेकर सघन छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस को मंदिर के आस-पास के दुकानों से भारी मात्रा में शराब मिली. पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार में लिप्त चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है. कुछ दिन पहले भी पुलिस ने यहां छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब जब्त की थी.
एसपी के तेवर कड़े, बिहार से आने वाले निराश
एसपी कौशल किशोर के आने के बाद से आए दिन मंदिर के आस-पास शराब को लेकर पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है. पुलिस को सफलता भी मिल रही है. मंदिर परिसर के पास पहले शराब का इतना बड़ा कारोबार नहीं हुआ करता था. लेकिन जब से बिहार में शराबबंदी हुई है यहां अवैध शराब का कारोबार बढ़ा है. दरअसल, पूजा के बहाने श्रद्धालु बिहार से यहां आते हैं. आस-पास के दुकानों से शराब खरीदते हैं और पीते हैं. कई ग्रुप तो दो-तीन तक यहां रुके रहते हैं और शराब पीते रहते हैं. कई बार बाहर से आने वालों और यहां के लोकल लोगों के बीच लड़ाई-झगड़ा भी हुआ है.
पुलिस के नाक के नीचे होता था कारोबार
ऐसा नहीं है कि पुलिस को यहां हो रहे शराब के अवैध कारोबार के बारे जानकारी नहीं थी. शराब का अवैध कारोबार यहां पुलिस और कारोबार करने वालों की मिलीभगत से कई दिनों से चल रहा है. लेकिन एसपी ने कड़े रुख के बाद लोकल पुलिस की एक नहीं चल रही है. एसपी गोला पुलिस से छापेमारी का काम करवा रहे हैं. जबकि रजरप्पा पुलिस के क्षेत्र में यह इलाका पड़ता है.




