Uncategorized

बम धमाका का कारण था गैस रिसाव

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के ईस्ट हरलेम इलाके में बुधवार को दो रिहायशी इमारतों के गिरने की वजह स्पष्ट हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, गैस रिसाव की वजह से हुए जोरदार धमाके के कारण इमारतें भरभरा ढह गई थीं। हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 65 घायल हैं। नौ लोग लापता हैं। उनके मलबे में दबे होने की आशंका के कारण राहत व बचाव कार्य जारी है।

ईस्ट 116 स्ट्रीट और पार्क एवेन्यू के आवासीय अपर मैनहटन ब्लॉक स्थित इन पांच मंजिली इमारतों में स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे जोरदार धमाका हुआ था। आग लगने से पूरे इलाके में धुंआ फैल गया था। धमाके के कई घंटों बाद तक मलबे से आग निकलती रही। इन रिहायशी इमारतों में एक पियानो स्टोर व स्पेनिश चर्च भी था। अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता माइकल परेला ने आतंकी हमले की संभावना से पूरी तरह इन्कार किया है।

परेला के मुताबिक स्थानीय निवासियों द्वारा गैस लीक की शिकायत के 15 मिनट बाद ही जोरदार धमाका हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके ने आसपास की इमारतों को हिला दिया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड गैस रिसाव और विस्फोट की जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button