Uncategorized

योग से मेरे जीवन में सकारात्मक बदलाव आये : मोदी

नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने से प्रसन्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को युवाओं से नियमित तौर पर योग करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा, “मैं वर्षों से योगाभ्यास कर रहा हूं और आप विश्वास नहीं कर सकते कि इससे मेरे जीवन में कितने सकारात्मक बदलाव आए। योग मेरे जीवन का आधार है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे ट्वीट किया, “संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने पर आपके उत्साह को मैं देख सकता हूं। यह बहुत ही हर्ष की बात है।”

उन्होंने कहा, “वास्तविकता यह है कि सभी महाद्वीपों के 177 देशों द्वारा एकसाथ इस प्रस्ताव को समर्थन दिया जाना योग की महत्ता को दर्शाता है।”

उन्होंने कहा, “मैं आप सभी से और विशेषकर युवाओं से योग अपनाने और इसका नियमित और दृढ़ता पूर्वक अभ्यास करने का अनुरोध करता हूं। निश्चित तौर पर यह आपके जीवन को बदल देगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button