Uncategorized

यूपी : होली के हुड़दंग में 20 से अधिक मरे

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में होली पर तमाम सुरक्षा इंतजामों के बावजूद हुड़दंग में 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अधिकांश मौत सड़क दुर्घटना में हुई, जो शराब पीकर गाड़ी चलाने, लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई।

पुलिस के मुताबिक, लखनऊ में हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि बुलंदशहर में नौ लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में और अन्य की मौत झगड़े या शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण हुई दुर्घटना में हो गई।

मध्य एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विभिन्न समूहों के बीच संघर्ष में कई अन्य लोगों की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि होली पर हुई विभिन्न घटनाओं में करीब 252 लोग घायल हो गए। अधिकांश लोगों को सिर में चोट आई है, जबकि कई की हड्डियां टूटी हैं तो कई को गहरे घाव लगे हैं।

लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में तंत्रिका तंत्र विभाग में मरीजों की काफी भीड़ देखी गई, जहां सिर में चोट लगने वाले मरीजों को लाया गया था। शहर के ऑर्थो वार्ड्स में भी मरीजों की भीड़ थी।

रिपोर्टो में हालांकि होली के हुड़दंग में जान गंवाने वालों की संख्या 20 से अधिक बताई गई है, लेकिन पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने राज्य में केवल 14 लोगों के मरने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button