Uncategorized

यूपीः ‘सर, छुट्टी नहीं मिली तो बीवी छोड़ देगी’ कांस्टेबल ने लगाई गुहार

Lucknow: सर छुट्टी दे दीजिए, नहीं तो बीवी छोड़कर चली जायेगी, ये गुहार एक कांस्टेबल ने अपने अधिकारियों से लगाई है. लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल धर्मेन्द्रसिंह ने पत्र में लिखा- “चार महीने हो गए, मैं अपनी पत्नी से नहीं मिला क्योंकि अवकाश नहीं मिल सका. मेरी पत्नी चाहती है कि मैं कम से कम दस दिन के लिए घर पर रहूं. यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह मुझे छोड़कर चली जाएगी.”

इसे भी पढ़ेंःवाराणसी पुल हादसाः चीफ मैनेजर समेत 4 अधिकारी सस्पेंड, सीएम ने 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट

कांस्टेबल ने कहा कि उसकी पत्नी का कहना है कि यदि दस दिन की छुट्टी न मिले तो घर आने की जरूरत नहीं है. इसके बाद पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल को दस दिन का अवकाश ​दे दिया गया है. पिछले महीने आगरा में भी ऐसा प्रकरण सामने आया था, जब एक नवविवाहित कांस्टेबल ने कहा था कि विवाह के तत्काल बाद वह ड्यूटी पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर पा रहा है. उच्च अधिकारियों को लिखे जाने के बाद उसे भी आठ दिन का अवकाश दिया गया.

दस दिनों की मिली छुट्टी

fkhj

पुलिस लाइन के आरआई राणा महेंद्रप्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही ने छुट्टी लेने की जो वजह लिखी, वह काफी गंभीर है इसलिए उसे तत्काल दस दिन का अवकाश देकर घर भेज दिया.  बता दें कि पुलिस विभाग में छुट्टी को लेकर काफी माथापच्ची होती है.  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल को साल में 30 दिन की सीएल मिलती हैं. साप्ताहिक अवकाश देने का प्रावधान भी है लेकिन वह जिला पुलिस प्रमुख तय करते हैं. लेकिन तैनाती और दबाव के कारण सबको यह अवकाश नहीं मिल पाता है. छुट्टी के चक्कर का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि सिपाही धर्मेंद्र को पत्र लिखकर अपनी मजबूरी जाहिर करनी पड़ी.

यह पहला मामला नहीं है, जब किसी सिपाही ने अपने अधिकारियों को अपनी पीड़ा इस लहजे में बताई हो. पुलिस विभाग में छुट्टी के लिए कोई मेडिकल बनवाकर लाता है तो परिवार के किसी सदस्य की बीमारी का हवाला देता है, लेकिन महीनों चक्कर काटने के बाद भी छुट्टियां नहीं मिलती है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button