Uncategorized

युवा शक्ति ही देश की असली शक्तिः रघुवर दास

NEWSWING

Ranchi, 05 November : हरमू मैदान में रविवार को आयोजित सुवाओं के महासम्मेलन में सीएम रघुवर दास ने कहा कि युवा शक्ति ही देश की असली शक्ति है. आज हमारी आबादी में देश में युवाओं की संख्या 65 प्रतिशत है. युवाओं की चिंता किसी ने नहीं की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार कौशल विकास मंत्रालय की शुरुआत की, जिसमें युवाओं के हाथ में हुनर दिया जा रहा. इससे युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जा सकेगा. इससे युवा धन राष्ट्र धन बन रहा है. झारखंड में भी 20 लाख युवाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में काम चल रहा है.

विकास की दृष्टि से किसी पिछड़े आदिवासी या दलित गांव को गोद लें

उन्होंने कहा कि नये भारत और नये झारखंड के निर्माण में सभी सामाजिक संगठन समर्पण और सक्रियता से योगदान दें. आप सब ने अपनी ईमानदारी और मेहनत से समाज में अपनी पहचान बनाई है. आप विकास की दृष्टि से किसी पिछड़े आदिवासी या दलित गांव को गोद लें और वहां विकास में मदद करें. देश-राज्य से गरीबी समाप्त करना ही नये भारत और नये झारखंड का सपना है.

समाज को लौटाने की बारी अब हमारी है

सीएम ने कहा कि आज सोच में बदलाव की जरूरत है. दुनिया तेजी से बदल रही है. खुद को और समाज को नहीं बदले तो हम पीछे छूट जायेंगे. समाज ने हमें योग्य बनाया है, अब हमारी बारी है कि हम समाज को लौटायें. तन-मन-धन से समाज की सेवा करें. इससे अच्छा समाज बनेगा और देश भी आगे बढ़ेगा.

ये थे उपस्थित

कार्यक्रम में विधायक सह वन विकास निगम के अध्यक्ष आलोक चौरसिया, बिहार विधान सभा के विधायक संजीव चौरसिया, पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया, चौरसिया युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश समेत बड़ी संख्या में गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button