मुम्बई, 28 दिसम्बर | प्रभावी लोकपाल की मांग को लेकर मंगलवार से तीन दिनों के अनशन पर बैठे गांधीवादी अन्ना हजारे ने बुधवार को अपना अनशन तोड़ दिया। पहले उनका अनशन गुरुवार को खत्म होने वाला था लेकिन चिकित्सकों की सलाह पर उन्होंने अपना अनशन बुधवार को ही तोड़ने की खुद घोषणा की।
रालेगण सिद्धि से आई प्रतिष्ठा नाम की एक छोटी सी बच्ची के हाथ से जूस पीकर अन्ना हजारे ने अनशन तोड़ा जबकि उनके सहयोगी अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया ने अन्ना हजारे के हाथ से जूस पीकर अनशन खत्म किया। (आईएएनएस)




