Uncategorized

फेसबुक से फिर14 मिलियन यूजर्स के डेटा हुए लीक, सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी बना कारण

New York : फेसबुक एक ऐसा सोशल नेटवर्किंग साइट है जो लोगों के बीच काफी पसंदीदा है. फेसबुक काफी कम समय में ही लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हो चुका है. लेकिन फेसबुक एकबार फिर से सवालों के घेरे में आ चुका है. इस बार यह चर्चा में इसलिए है क्योंकि इसके 14 मिलियन यूजर्स के प्राइवेट डेटा लीक हो जाने की बात सामने आयी है. जिसे लेकर फेसबुक ने गुरुवार को अफसोस जताया है. साथ ही फेसबुक ने यह भी कहा है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी थी. गौरतलब है कि फेसबुक में गडबड़ियों की बात 18 मई से 27 मई के दौरान सामने आयी थी. उल्लेखनीय है कि फेसबुक के लगभग 2.2 बिलियन यूजर्स हैं.

बग के कारण लीक हुआ डेटा

डेटा लीक होने के बारे में यह कहा गया है कि सॉफ्टवेयर में बग होने के कारण ऐसा हुआ है. जिसके मुकाबिक बग अपने यूजर्स के नए पोस्ट्स को सार्वजनिक कर देता है. साथ ही यह भी बताया गया है कि यह बग तब भी काम करता है जब यूजर ने प्राइवेट सेटिंग के विकल्प में फ्रेंड्स ओनली सेट किया हुआ है.

इसे भी पढ़ें-  झारखंड बीजेपी की फितरत “अपनों पर सितम गैरों पर करम”

उपयोगकर्ताओं की जानकारी हैंडसैट कंपनियों को देने का मामले में सरकार ने फेसबुक से मांगा स्पष्टीकरण

सरकार ने उपयोगकर्ताओं की जानकारी मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों को देने संबंधी रपटों पर सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक से स्पष्टीकरण मांगा है. कंपनी से 20 जून तक जवाब देने को कहा गया है. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस बारे में प्रकाशित खबरों पर फिर से संज्ञान लेते हुए कंपनी से विस्तृत तथ्यात्मक रपट मांगी है.

भारत सरकार इस तरह के उल्लंघन से जुड़ी रपटों को लेकर चिंतित

आधिकारिक बयान के अनुसार इलेक्ट्रोनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने फेसबुक से इस मुद्दे पर विस्तृत तथ्यात्मक रपट मांगी है. इसमें कहा गया है कि हाल ही में कुछ रपटों में दावा किया गया है कि फेसबुक ने कुछ ऐसे समझौते किए हैं जिससे फोन व ऐसे अन्य उपकरण बनाने वाली कंपनियां उसके उपयोगकर्ताओं से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकती हैं. बयान के अनुसार भारत सरकार इस तरह के उल्लंघन से जुड़ी रपटों को लेकर चिंतित है. उल्लेखनीय है कि फेसबुक इससे पहले कैंब्रिज एनालिटिका से जुड़े डेटा लीक प्रकरण के कारण भी विवाद में घिरी थी।

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button