Uncategorized

रांची-टोरी पैसेंजर ट्रेन का फेरा बढ़ेः चतरा सांसद

नई दिल्ली, 04 अगस्त 2017 : शुक्रवार को लोकसभा में चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह ने शून्यकाल में रेलवे का मामला उठाया. उन्होंने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मांग की कि रांची-टोरी पैसेंजर ट्रेन का फेरा बढ़ा कर दो किया जाए. उन्होंने कहा कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गत दिनों रांची से टोरी रेल लाईन का उदघाटन किया था. लेकिन रेल गाड़ी का एक ही फेरा होने से बहुत लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.


रोज आने-जाने वाले दिहाड़ी मजदूरों को होती है परेशानी

सांसद ने कहा कि दिहाड़ी मजूदर और रोजाना काम कर वापस आने-जाने वालों के लिए दोनों तरफ से ट्रेन का परिचालन जरूरी है. श्री सिंह ने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि रांची-टोरी के बीच ट्रेन सुबह और शाम दोनों तरफ से चलायी जाए. इससे डाल्टेनगंज, बरवाडीह, लातेहार और गढ़वा जिला के लोगों को फायदा होगा. साथ ही श्री सिंह ने एक पत्र लिखकर मांग की है कि रांची-टोरी सवारी गाड़ी 58653/58654 का परिचालन गढ़वा रोड तक किया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button