Uncategorized

मोहल्लेवार समयावधि निर्धारित कर होगी जलापूर्ति, सप्लाई की समस्या का निराकरण शीघ्र !

Ranchi : रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में मंगलवार को एक अहम बैठक आयोजित हुई. बैठक में पेयजल आपूर्ति की समस्याओं का प्रतिदिन निराकरण के लिए जलापूर्ति के संबंध में महत्वपूर्ण बातें रखी. उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को कहा कि बढ़ती गर्मी में जिले के हर मोहल्ले एवं वार्ड में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करना आवश्यक है.

आसानी से मिले सब को पानी

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि वार्ड अनुसार एक रोस्टर तैयार कर हर वार्ड और मोहल्ले में जलापूर्ति का समय निर्धारित किया जाए. उन्होंने कहा कि अखबार के माध्यम से यह सूचना आम लोगों तक पहुंचाई जाए. लोगों को पानी के लिए घंटों कतार में खड़ा नहीं रहना पड़े.

 इसे भी पढ़ें- कैबिनेट का फैसला : ग्रेड 3 और 4 में स्‍थानीय को ही मिलेगी सरकारी नौकरी 

निर्बाध जलापूर्ति पर दिया जोर

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बूटी में छः मोटर लगे हैं, जिसमें से दो मोटर खराब हैं. वहीं उन्होंने कहा कि एक नये मोटर के क्रय के लिए निविदा निकाली गई है. चार मोटर चल रहे है. लेकिन कई बार ब्रेक-डाउन होने, पाईप फट जाने या फिर विद्युत-आपूर्ति बाधित होने के कारण अचानक जलापूर्ति बाधित हो जाती है. बैठक में यह भी बताया गया कि नया प्लांट तैयार है, जिसका संचालन एवं रख रखाव एल एण्ड टी कम्पनी को तीन महीने के लिए करना है. नये प्लांट के संचालित होने पर भी पेयजल समस्या का समाधान बहुत हद तक हो सकता है. बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जलापूर्ति बाधित होने पर लोगों को सही जानकारी मिले, इसके लिए कॉल-सेन्टर को चौबीसों घण्टे कार्यरत रखना सुनिश्चित करें. आम नागरिक टॉल-फ्री नं०-18003456530 पर अपने मुहल्ले की जलापूर्ति से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते है.

एक बार फिर होगी बैठक

उपायुक्त के निर्देशानुसार इस की बैठक की फॉलो-अप बैठक पुनः 12.05.2018 को निर्धारित है, जिसमें राँची, कांके एवं हटिया के विधायक,मेयर, डिप्टी मेयर, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल के अभियन्ता, एल एण्ड टी. कम्पनी के प्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया है. इस बैठक में जल संकट के समाधान के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया गया.

 इसे भी पढ़ें- फर्जी लॉटरी टिकट का काला धंधा धड़ल्ले से जारी, पुलिस की नाक के नीचे चल रहा खेल  

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में अपर समाहर्ता राँची अंजनी कुमार मिश्र, राँची नगर निगम के पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल गोन्दा, बूटी,रूक्का, हटिया तथा पूर्वी और पश्चिमी प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button