JharkhandLead NewsRanchi

झारखंडः एएसपी, डीएसपी -एसडीपीओ रैंक के 66 पुलिस अफसरों के ट्रांसफर पोस्टिंग की लिस्ट जारी

Ranchi :राज्य में एएसपी, डीएसपी -एसडीपीओ रैंक के 66 पुलिस अफसरों के ट्रांसफर पोस्टिंग की लिस्ट जारी की गई है.  इससे संबंधित अधिसूचना सरकार द्वारा बुधवार की शाम जारी कर दी गयी है.अधिसूचना में कहा गया है कि जिन पदाधिकारियों के पदस्थापन स्थान पर किसी अन्य पदाधिकारी का पदस्थापन हो गया है, परंतु उनका किसी और जगह पदस्थापन नहीं हुआ है, वह पुलिस मुख्यालय में योगदान करेंगे.

इसे भी पढ़ें:कोरोना के खिलाफ लड़ाई में नयी उम्मीद जगायी इस कॉकटेल ने!

झारखंड जगुआर में पदस्थापित अनिमेष नैथानी को डीएसपी खलारी के पद पर पदस्थापित किया गया है. पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत रिषमा रमेशन को एएसपी सीसीआर रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

डीएसपी अजीत कुमार कुजूर को विशेष शाखा से स्थानांतरित करते हुए किरीबुरू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है. झारखंड जगुआर के डीएसपी अनिमेष नैथानी को खलारी का डीएसपी बनाया गया है. अभिषेक कुमार को सीआईडी से स्थानांतरित करते हुए सिंदरी के डीएसपी के रूप में भेजा गया है. अमर कुमार पांडे को धनबाद मुख्यालय में डीएसपी के रूप में पदस्थापित किया गया है. वह वेटिंग फॉर पोस्टिंग थे.

इसी तरह पितांबर सिंह खेरवार को निरसा का डीएसपी बनाया गया है. संतोष कुमार मित्र को गिरिडीह से लातेहार के एसडीपीओ के रूप में भेजा गया है. आरिफ इकराम को विशेष शाखा के डीएसपी पद से स्थानांतरित करते हुए हजारीबाग में कंपोजिट कंट्रोल रूम में पदस्थापित किया गया है. अपराध अनुसंधान विभाग के डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता को जमशेदपुर सीसीआर में पोस्टिंग दी गई है. राजेश कुमार को जंगल वार फेयर स्कूल नेतरहाट से स्थानांतरित करते हुए महुआडांड़ के एसडीपीओ के रूप में पदस्थापित किया गया है. विनोद कुमार महतो को जे ए पी फोर में डीएसपी के रूप में भेजा गया है.

आलोक कुमार टूटी को झारखंड जगुआर से स्थानांतरित करते हुए लेस्लीगंज के एसडीपीओ के पद पर भेजा गया है. मुकेश कुमार महतो को जैप टू टाटीसिलवे से स्थानांतरित करते हुए सीटीसी मुसाबनी भेजा गया है. वशिष्ठ नारायण सिंह को लोहरदगा का एसडीपीओ बनाया गया है जबकि गढ़वा में पदस्थापित रहे सुदर्शन कुमार आस्तिक को रंका का एसडीपीओ बनाया गया है. डीआईजी कार्यालय संथाल परगना में डीएसपी के रूप में पोस्टेड रहे अजय कुमार को छतरपुर के एसडीपीओ के रूप में पोस्टिंग दी गई है. एंटी करप्शन ब्यूरो रांची के डीएसपी संतोष कुमार को गढ़वा का डीएसपी बनाया गया है.

यज्ञ नारायण तिवारी को आईआरबी मुसाबनी से स्थानांतरित करते हुए डीएसपी साहिबगंज बनाया गया है. पवन कुमार को देवघर का डीएसपी बनाया गया है वह वेटिंग फॉर पोस्टिंग थे. अनुदीप सिंह को सीआईडी से स्थानांतरित करते हुए एसआईआरबी 2 में डीएसपी बनाया गया है. दीपक कुमार को खोरी महुआ का डीएसपी बनाया गया है.

अनुज उरांव को विष्णुगढ़, जगदीश प्रसाद को जामताड़ा, हीरालाल रवि को पीटीसी पदमा, अजीत कुमार सिन्हा को जेपीए हजारीबाग, सरिता मुर्मू को सीआईडी, विजय कुमार कुशवाहा को निरसा, अमित अलकड़ा को आईटीएस रांची, सीसीआर जमशेदपुर में पदस्थापित अरविंद कुमार को विशेष शाखा रांची, रतिभान सिंह को विशेष शाखा रांची, अनूप कुमार बड़ाईक को एससीआरबी झारखंड, जितेंद्र कुमार सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो रांची, शकील आबिद शम्स को संचार एवं तकनीकी सेवाएं झारखंड प्रकोष्ठ में डीएसपी के रूप में पदस्थापित किया गया है.

इसी तरह शंभू कुमार सिंह को विशेष शाखा रांची का डीएसपी संजय कुमार को आईआरबी 9 का डीएसपी बनाया गया है .दीपक कुमार पांडे को को पुलिस उपाधीक्षक अभियान लोहरदगा बनाया गया है. ओम प्रकाश को आईआरबी 10 पलामू, आलोक रंजन को एसटीएफ झारखंड जगुआर, विजय कुमार महतो को एंटी करप्शन ब्यूरो रांची, राजकुमार मेहता को डीएसपी अभियान चतरा, अरविंद कुमार को एसटीएफ झारखंड जगुआर, धीरेंद्र नारायण बंका को एंटी करप्शन ब्यूरो रांची, प्रकाश सोय को एसटीएफ झारखंड जगुआर, प्रकाश चंद्र महतो को विशेष शाखा रांची, भूपेंद्र कुमार राउत को झारखंड सशस्त्र पुलिस 8 पलामू, मनीष कुमार को डीएसपी अभियान गुमला, मनोज कुमार महतो को झारखंड सशस्त्र पुलिस टू टाटीसिल्वे, विमलेश कुमार त्रिपाठी को एंटी करप्शन ब्यूरो रांची, अरविंद उपाध्याय को झारखंड सशस्त्र पुलिस टू टाटीसिल्वे, विकास चंद्र श्रीवास्तव को आईआरबी फोर लातेहार, नीरज कुमार सिंह को सीआईडी रांची, हिमांशु चंद्र मांझी को रेल जमशेदपुर, ज्ञानरंजन को एसटीएफ झारखंड जगुआर, राजेंद्र प्रसाद को डीआईजी ऑफिस संथाल परगना, जितेंद्र कुमार को आईआरबी 3 चतरा, सहदेव साव को एंटी करप्शन ब्यूरो रांची, राजकिशोर को सीआईडी रांची, अमरनाथ को विशेष शाखा रांची, विजय आशीष कुजुर को जंगल वार फेयर स्कूल नेतरहाट के डीएसपी के रूप में पदस्थापित किया गया है.

वचन देव कुजूर को एंटी करप्शन ब्यूरो रांची, आशीष कुमार महली को एसआईबी रांची, बहामन टूटी को विशेष शाखा रांची, प्रदीप उरांव को एसटीएफ झारखंड जगुआर का डीएसपी बनाया गया है.ब्रिजेंद्र कुमार मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पलामू बनाया गया है. निगम प्रसाद को अपर पुलिस अधीक्षक अभियान हजारीबाग, और विवेकानंद सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अभियान गढ़वा के पद पर पदस्थापित किया गया है.

देखें लिस्ट..

Related Articles

Back to top button