Uncategorized

मोदी के मणिपुर दौरे के दौरान बंद का आह्वान

इम्फाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार के मणिपुर दौरे को देखते हुए उग्रवादियों ने बंद का आह्वान किया है। छह उग्रवादी समूहों की समन्वय समिति (को-कॉम) ने शनिवार को सुबह छह बजे से बंद का ऐलान किया है। को-कॉम का कहना है कि बंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इम्फाल छोड़ने तक प्रभावी रहेगा।

पुलिस का कहना है कि प्रधानमंत्री के एक घंटे के राज्य के दौरे के दौरान कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

को-कॉम ने एक बयान में केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उन समुदायों को आपस में लड़ाने की साजिश कर रही है, जो शांति व सौहार्द के साथ पीढ़ियों से रह रहे हैं।

बंद के दौरान लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। हालांकि इस दौरान मीडिया तथा कुछ अन्य आवश्यक सेवाओं को छूट हासिल होगी।

मणिपुर में उग्रवादी समूह हमेशा से किसी भी केंद्रीय मंत्री या गणमान्य के दौरे का बहिष्कार करते रहे हैं।

वहीं, राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी चुनावी सभाओं में कहती रही है कि मोदी को अपने इम्फाल दौरे के दौरान एनएससीएन (आईएम) के साथ केंद्र सरकार के समझौते की विस्तृत जानकारी देनी चाहिए। छात्र और महिला कार्यकर्ता भी इस समझौते की विस्तृत जानकारी मांग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button