
Motihari : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने पूर्वी चंपारण जिला के पकडीदयाल प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) बिंदा राम को गुरुवार को एक शिक्षक से रिश्वत के तौर पर 65 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें- काला हिरण शिकार केस में सलमान खान को 5 साल की सजा, 10 हजार का जुर्माना, बाकी सभी आरोपी बरी
बीईओ ने 75 हजार रूपये की मांग की थी
ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक शिवकुमार झा ने बताया कि पकडीदयाल के शेखपुर्वा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पदस्थ शिक्षक कृष्णदेव राम ने शिकायत की थी कि नौ माह के उनके बकाये वेतन के भुगतान के लिये बीईओ बिंदा राम उनसे बतौर रिश्वत 75 हजार रूपये की मांग की थी. इसमें 10 हजार रुपये कम करके 65 हजार रुपये देने की बात उनसे तय पायी है.
इसे भी पढ़ें- मेन्टॉस कंपनी के विज्ञापन में सीएम रघुवर दास की वीडियो क्लिप लगाने वाला शख्स गिरफ्तार
65 हजार रुपये लेते रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार
कृष्णदेव राम की शिकायत का सत्यापन कराए जाने के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस उपाधीक्षक महाराजा कनिष्ठ कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. ब्यूरो की टीम ने पकडीदयाल स्थित बीआरपी भवन में बिंदा राम को कृष्णदेव से रिश्वत के तौर पर 65 हजार रुपये लेते गुरुवार को उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




