Uncategorized

मोटोरोला ने भारतीय खुदरा बाजार में बढ़ाई उपस्थिति

दिल्ली, 3 अगस्त : देश के खुदरा बाजार में शीर्ष स्मार्टफोन कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच मोटोरोला ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में छह मोटो हब लांच किए और साल के अंत तक और 50 हब खोलने की योजना बनाई है. मोटोरोला के ये हब नोएडा के ग्रेट इंडिया प्लेस और लॉजिक्स मॉल, इंदिरापुरम के शिप्रा मॉल और मुंबई के एक्सपीरिया मॉल, कोरम मॉल और विवियाना मॉल में खोले गए हैं.

मोटोरोला मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक सुधीन माथुर ने संवाददाताओं को बताया, “हमारा मानना है नए खुदरा चैनल ‘मोटो हब’ के लांच के साथ हम ग्राहकों को मोटोरोला के संपूर्ण पोर्टफोलियो तक पहुंच मुहैया कराएंगे.”

मोटो हब स्टोर में ग्राहक नवीनतम मोटोरोला प्रौद्योगिकी का अनुभव हासिल कर सकेंगे.

शुरुआती ऑफर के तहत खरीदारों को मोटोरोला ई, सी और जी सीरीज के साथ मुफ्त मोटोरोला एक्सेसरीज दिए जाएंगे. वहीं, मोटो जेड2 प्ले के मोड्स पर 50 फीसदी की छूट तथा सरल ईएमआई विकल्प भी मिलेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button