Uncategorized

मीडिया की आजादी के मामले में भारत 133वें नंबर पर

वाशिंगटन : भारत में मीडिया लगातार दबाव में है और प्रेस की आजादी से जुड़ी ताजा सूची में 180 देशों में 133वें नंबर पर है। एक अंतर्राष्ट्रीय निगरानी संस्था ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसमें आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पत्रकारों पर खतरे को लेकर ‘उदासीन’ हैं।

पेरिस स्थित संस्था ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉडर्स’ ने दुनिया में मीडिया की आजादी के बारे में यह भी निराशाजनक रिपोर्ट दी है कि सरकारों, विचारधाराओं और निजी क्षेत्र के हितों के दबाव की वजह से स्थिति और खराब हुई है।

वर्ष 2016 की रिपोर्ट में भारत की चर्चा करते हुए कहा गया है कि पत्रकारों और ब्लॉग लिखने वालों पर हमले किए गए हैं। रिपोर्ट में देश में बढ़ते दक्षिणपंथी चरमपंथ का हवाला दिया गया है।

यह भी कहा गया है मोदी पत्रकारों पर इन खतरों के प्रति उदासीन हैं और पत्रकारों को इनसे बचाने के लिए कोई तंत्र विकसित नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button