Uncategorized

मिस्र के सिनाई में 14 आतंकवादी मारे गये

काहिरा: मिस्र के अशांत उत्तरी क्षेत्र में स्थित सिनाई प्रांत के दो शहरों राफाह और शेख जुवेद में सैन्य हमलों में 14 आतंकवादी मारे गए हैं। मिस्र के सैन्य प्रवक्ता ने रविवार को जारी बयान में कहा, “आतंकवाद रोधी अभियानों में आतंकवादियों के पांच ठिकाने नष्ट हो गए और इसके साथ ही दस विस्फोटक उपकरण भी निरस्त कर दिए गए। इन्हें सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था।”

नवंबर की शुरुआत में मिस्र के उत्तरी हिस्से में ऐसे ही हमलों में 26 आतंकवादियों को मार गिराया गया था जबकि सुरक्षाबलों ने लगभग 100 विस्फोटक नष्ट कर दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button