Uncategorized

मिलिए काबुल की बहादुर लड़कियों से …

एक ऐसा देश जहां लड़कियों को साइकिल तक चलाने की इजाजत नहीं पर वहां की पांच से 25 साल की कुछ लड़कियां विश्‍व के शानदार लेकिन खतरनाक समझे जानेवाले स्‍पोर्टस् का प्रशिक्षण ले रही हों। बात चौंकाने वाली हो सकती है पर इसे सच कर दिखाया है काबुल की कुछ लड़कियों ने। ये लड़कियां वहां स्‍केटिंग करती हैं। खास बात यह कि इनमें अधिकांश वैसी बच्चियां शामिल हैं जो कभी सड़कों में मजदूरी किया करती थीं। कुछ ऐसी भी हैं जो शारीरिक अपंगता की शिकार हैं। वो गिरती हैं, उछलकर फिर से खड़ी हो जाती हैं। यह प्रशिक्षण उन्‍हें मिल रहा है स्‍केटिस्‍टान में। एक ऐसा स्‍कूल जिसे जर्मनी की गैर लाभकारी संस्‍था चलाती है। स्‍केटिस्‍टान अफगानिस्‍तान, कम्‍बोडिया और दक्षिण अफ्रीका में बच्‍चों को स्‍केटिंग का प्रशिक्षण देता है। इस स्‍कूल में 40 फीसदी युवा लड़कियां तेजी से आगे बढ़ते हुए महिला सशक्‍तीकरण की नयी परिभाषा गढ़ रही हैं। एक सुंदर लेकिन युद्धग्रस्‍त देश में हो रहे असाधारण काम को कैमरे में कैद करने की ललक ने फोटोग्राफर जेसिका फुलफोर्ड डॉबसन को खींच लाया अफगानिस्‍तान। लेकिन वहां तक पहुंचने में इस फोटोग्राफर को काफी मेहनत भी करनी पड़ी। आप भी देखिये इन तस्‍वीरों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button