News Wing Raygarh, 23 August: मालेगांव में साल 2008 में हुए विस्फोट के मुख्य अभियुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित सर्वाेच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आज तालोजा जेल से रिहा हो गए. वह नौ साल बाद आज जेल से रिहा हुए हैं. सर्वाेच्च न्यायालय ने उन्हें सोमवार को जमानत दी थी. वह नासिक जिले के मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को हुए विस्फोट की साजिश में संलिप्त होने के मुख्य आरोपी हैं, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी.
यह भी पढें: मालेगांव विस्फोट: लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित को जमानत मिली
जांच एजेंसियों ने पूर्व में इस विस्फोट के तार दक्षिणपंथी संगठन अभिनव भारत से जोड़े थे. पुरोहित सेना की एक टीम के सुरक्षा घेरे में जेल से बाहर निकले और मुंबई में एक सैन्य यूनिट जाने के लिए रवाना हुए.




